अंक-ज्योतिष

मूलांक 7 कैसा रहेगा आपके आने वाला नया साल 2020

नमस्कार दोस्तों,
आप सभी का स्वागत है महाकाल वाणी के ब्लॉग पर दोस्तों आज हम आपके सामने लेकर आए हैं कि आने वाला नया साल 2020 आपके लिए कैसा रहेगा । दोस्तों हम इस पोस्ट के माध्यम से 1 से लेकर 9 तक के मूलांक की चर्चा करेंगे हम आपको अपने पेज के माध्यम से बताएंगे की आने वाला नया साल आपके लिए क्या-क्या लेकर आने वाला है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं आने वाले नए साल को अगर हम जोड़ते हैं जैसे (2020 = 2 + 0 + 2 + 0 = 4) तो हमें 4 नंबर मिलता है जो कि राहु का नंबर है और अगर अब राहु की बात करें तो राहु के पास केवल सिर है धड़ नहीं, इसी कारण यह अभाव को दर्शाता है, क्योंकि इसके पास शरीर नहीं है इस वजह से यह हमेशा पूर्णता की ओर जाना चाहता है यह ग्रह कभी भी शांत होकर नहीं बैठता है । सिर्फ सिर का हिस्सा होने की वजह से इसमें बुद्धिमता भरी होती है और जैसे ही इसे कोई शरीर मिलता है यह पूर्णता को प्राप्त होता है तब यह अपने पूरे पावर में होता है और आदमी को वह सब दिलाता है जिसकी उसे जरूरत होती है लेकिन जब तक इसे शरीर नहीं मिलता है तो यह आदमी को बहुत ज्यादा परिश्रम कराता है और उसे उसके परिश्रम का पूरा परिणाम भी नहीं मिलता है ।

आइए हम आपको बताते हैं जिन लोग का जन्म किसी भी महीने की 7तारीख 16 तारीख और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है और आज हम इस पोस्ट में आपको यह बताएंगे की मूलांक 7 के लोगों के लिए आने वाला नया साल कैसा रहेगा ।

मूलांक 7 वालों के लिए नया साल:-अंक ज्योतिष में सात नंबर केतु का नंबर होता है और आने वाले साल 2020 में इसे साथ मिला है राहु का जैसा कि आपको बताया जा चुका है राहु केवल सर कैसा है तो वह हमेशा कोई शरीरखोजता रहता है आप में से बहुत लोगों को यह पता होगा कि राहु और केतु एक ही शरीर के दो हिस्से हैं 4 और 7 के एक साथ आने से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह दोनों एक दूसरे के मिलने से परिपूर्ण हो जाते हैं जिससे उन लोगों को इस साल सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो लोग किसी न किसी रूप में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होंगे डॉक्टर ज्योतिष से जुड़े लोग काउंसलर इसके अलावा किसी और सेक्टर में जुड़े लोगों को भी इस वर्ष बहुत अधिक लाभ होने के आसार है ईश्वर आपकी मेहनत और भाग्य दोनों चरम पर होंगे आप चीजों को जिस तरह सोचेंगे वह चीज उस तरह से होती चली जाएंगे इस वर्ष के शुभ परिणामों के लिए आपको सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर रखना होगा और कठिन परिश्रम करना होगा ।

नौकरी और व्यापार :-नौकरी पेशा और व्यापार से जुड़े उन लोगों को इस वर्ष विशेष लाभ होगा । जो किसी भी प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र से, ज्योतिष के क्षेत्र से, डॉक्टर और हीलिंग से जुड़े होंगे। यह वर्ष इन लोगों के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस वर्ष यह सभी लोग अपने पूरे जोश और जुनून से कार्य करेंगे। जिसका उन्हें अधिक से अधिक लाभ होगा। इस वर्ष इनके व्यापार में काफी बढ़ोतरी हो गई। साथ ही साथ नई-नई चीजें सीख पाएंगे।

पारिवारिक जीवन:- गणेश जी की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन बेहतर जाएगा। पिछले वर्ष से आ रहे कलह को आने वाला नया साल पूरी तरह से समाप्त कर देगा। पति पत्नी के रिश्ते में आई खटास को भी दूर करेगा। जिन लोगों की शादी में लंबे समय से रुकावट आ रही थी। इस वर्ष उनके हाथ पीले होने की काफी संभावना है।

विद्यार्थी :-विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए आने वाला नया साल बेहद खास होने वाला है। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में इस वर्ष उन्हें एक अच्छी जॉब मिलने की संभावना बन रही है। इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन एकाग्र चित्त रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपनी पढ़ाई को बेहतरीन ढंग से और प्लानिंग के साथ कर पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना शत-प्रतिशत दें। आने वाला साल आपके लिए बेहतर साबित होगा।

सेहत :- इस वर्ष आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। आप किसी भी बड़ी बीमारी के चपेट में नहीं आएंगे। जो लोग बार-बार डॉक्टर बदल रहे थे, सही इलाज ना मिल पाने के कारण इस वर्ष आपको बेहतर डॉक्टर और सलाह मिलेगा। और आपकी बीमारी दूर होगी।

मूलांक 7 के लिए 2020 के कुछ उपाय:- सूर्य भगवान को जल दे । गाय की सेवा करें तथा रोटी खिलाएं बुधवार को गणेश जी के मंदिर में थोड़ा समय बताएं ।
नोट :- ये सामान्य ज्योतिष आकलन से बनाया गया है वार्षिक राशिफल है अतः इसमें बयाये गए बातो को अंतिम न माने सटीक जानकारी के लिए आप अपनी कुंडली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य को दिखा कर उचित सलाह व मार्गदर्शन ले। जय महाकाल हर हर महादेव

अगर आपको अपनी जन्म तरीख पता है तो डाउनलोड करे महाकाल वाणी ऍप और जाने अपने बारे में

mahakalvaani

About Author

You may also like

numerology, astrology, astrology numerology, learn numerology, numerology astrology, numerology in astrology, numerology forecast, numerology meanings, numerology prediction, numerology hindi, astrology (astrology), nu
अंक-ज्योतिष

अंक ज्योतिष Ank Jyotish numerology astrology

कोई ना कोई ग्रह किसी ना किसी नंबर से जुड़ा हुआ है इन्हीं नंबरों और ग्रहों की चाल की गणना
अंक-ज्योतिष

मूलांक 1 कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला नया साल 2020

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है महाकाल वाणी के ब्लॉग पर दोस्तों आज हम आपके सामने लेकर आए हैं